धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

— पटमदा बोड़ाम के सुदूर गांवों के बच्चे खेल के माध्यम से देश दुनिया को दे रहे जेंडर समानता का सन्देश, यह बेहद ही उत्साहवर्धक पहल – कुणाल सारंगी

पटमदा / जमशेदपुर : चिश्चय फाउंडेशन की ओर से एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा खेल के माध्यम से समाज में बालक-बालिका समानता लाने के महान उद्देश्य पर आधारित दो दिवसीय मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का रविवार को सम्पन्न हुआ. टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेल का प्रभाव देखते ही बनता था, सर्दी के बाद गर्म होते मौसम में भी बच्चों का उत्साह चरम पर था। टेस्ट ट्वेंटी फॉर्मेट में खेले गए फाइनल मुकाबले में विनीता सोरेन एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, पहली पारी में दीपिका एकादश ने निर्धारित 5 ओवर्स में 60/2 का स्कोर बनाया, वही विनीता सोरेन एकादश पहली पारी में 45/4 का स्कोर ही बना सकी। पहली पारी में 15 रनों की बढ़त के साथ दीपिका एकादश ने दूसरी पारी में 49/2 का स्कोर बनाते हुए खिताब जीतते के लिए विनीता एकादश को 65 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विनीता एकादश की अंतिम पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई, वह निर्धारित 5 ओवर्स में 28/5 का स्कोर ही बना सकी और इस तरह फाइनल मुकाबला दीपिका एकादश 36 रन से जीत कर चैंपियन बना.

दोनों फाइनलिस्ट टीमों को पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, उपभोक्ता न्यायालय, चाईबासा के जज राजीव कुमार, एस एस +2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार,समाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार, अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर प्रज्ञा सिंह व अन्य ने विजेता व उपविजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मिताली महतो फाइनल मुकाबले की प्लेयर ऑफ द मैच रही, वही काशीनाथ महतो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैटर रहे। वही वीणापानी बेस्ट क्षेत्ररक्षक, पूजा महतो बेस्ट ऑलराउंडर और प्रकाश मंडल बेस्ट गेंदबाज रहे। विजेता कप्तान पूजा महतो ने बताया कि खेल के क्षेत्र में अब गांव की लड़कियों को भी आगे आना चाहिए, हम भी अपने भाईयों की तरह गांव के मैदानों पर पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल सकते है, खिताब के साथ साथ यह सीख लेकर भी हम सभी अपने घर लौट रहे है.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व क्रिकेटप्रेमी कुणाल सारंगी ने मौके पर कहा कि ” पटमदा – बोड़ाम जैसे क्षेत्र के गांवों के बच्चे मिक्स जेंडर क्रिकेट खेलकर समाज को इतना व्यापक और महत्वपूर्ण संदेश दे रहे है, यह एक साथ बेहद ही आश्चर्य से भरा व उत्साहवर्धक है। उन्होंने आगे बताया कि बेहतर समाज के निर्माण हेतु जेंडर समानता, लड़के लड़कियों के बीच का भेदभाव का खत्म करना बेहद ही आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन व संस्थापक तरुण कुमार की पहल पर आयोजित मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग की प्रशंसा की। बताया कि ऐसे निरंतर आयोजन समाज की तस्वीर बदल सकते है।”

मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जेएमएम नेता सुभाष कर्मकार, शिक्षक प्राणकृष्णा कुंभकार व अन्य ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। समूचे आयोजन में बोड़ाम क्रिकेट कमिटी, पटमदा क्रिकेट कमिटी, निश्चय फाउंडेशन से जुड़े स्वयंसेवक, वीपीआरए फाउंडेशन, एस एस +2 उच्च विद्यालय पटमदा , दिघी भुला +2 उच्च विद्यालय, बोड़ाम के बच्चों, शिक्षक, अभिभावकों और आयोजन ने लिए लगभग 15000 रुपए का आर्थिक सहयोग करनेवाले दर्जन भर दानदाताओं की केंद्रीय भूमिका रही। सभी ने आयोजन के उत्साहवर्धक समापन पर खुशी जताई और इलाके के ज्यादा से ज्यादा बच्चों व बड़ों को मिक्स जेंडर क्रिकेट व अन्य खेलों के माध्यम से बालक बालिका सहभागिता बढ़ाने का संकल्प किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का लगाया आरोप

राजकोट, 17 जून (आईएएनएस)। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और उनका राजनीतिक इस्तेमाल करने का...

चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में सड़क हादसे थम नहीं रहे। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत