पोटका थाना के जुगसलाई राम बाबा क्षेत्र में ब्राउन शुगर समेत दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई राम बाबा क्षेत्र के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया.

पुलिस टीम ने मौके पर सर्च अभियान चलाकर दो युवकों को पकड़ा. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 3.0 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की गई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर मंडल, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी बालीगुमा, थाना कदमा और मितेश मंडल, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी गुड़डीह, थाना पोटका के रूप में हुई है.

ग्रामीण एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पोमामला दर्ज किया गया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विश्व नेत्रदान दिवस: बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के नेताओं ने नेत्रदान का आह्वान किया

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं ने आमजन से नेत्रदान करने का...

जमशेदपुर में 13 जून को होगा ‘रिदम ऑफ लाइफ’ कॉन्सर्ट

जमशेदपुर में 13 जून को वेस्टर्न म्यूजिक क्लासेज का वार्षिक कॉन्सर्ट ‘रिदम ऑफ लाइफ’ आयोजित होगा, जिसमें 80 से 100 विद्यार्थी वोकल और वाद्य प्रस्तुतियां देंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत