25 फरवरी से शुरू होगा नवनिर्मित डीएम लाइब्रेरी का संचालन, जिला प्रशासन का नागरिकों से पुस्तक दान की अपील, 17 जनवरी से प्रारंभ होगा संग्रह अभियान

शहरी क्षेत्र के सभी स्कूल, कॉलेज व कुछ चिन्हित स्थलों पर चलाया जाएगा पुस्तक दान अभियान

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा साक्ची स्थित नवनिर्मित डीएम लाइब्रेरी का संचालन आगामी 25 फरवरी से प्रारंभ किया जाएगा। नागरिकों के सहयोग से इस लाइब्रेरी को विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने का प्रयास है । इसी कड़ी में लाइब्रेरी को अधिक समृद्ध एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पुस्तक दान अभियान 17 जनवरी से चलाया जाएगा । 17 जनवरी से जिले के सभी स्कूल, कॉलेज एवं कुछ चिन्हित स्थलों पर पुस्तक संग्रह अभियान प्रारंभ किया जाएगा ।

जिला के सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने घरों में उपलब्ध उपयोगी, अच्छी स्थिति वाली पुरानी पुस्तकें जैसे शैक्षणिक, साहित्यिक, प्रतियोगी परीक्षा, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, संस्कृति आदि से संबंधित पुस्तकें दान कर इस जनहितकारी अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं । उपायुक्त ने कहा कि पुस्तक दान केवल किताबें देने का कार्य नहीं है, बल्कि यह ज्ञान के विस्तार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान है । समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपेक्षा की जाती है ।

नागरिक निम्नांकित स्थानों पर संपर्क कर पुस्तकें जमा करा सकते हैं-

जेएनएसी कार्यालय – राज गौरव सिंह (मो. 6299590266)

डीएम लाइब्रेरी, साक्ची – अश्विनी गुप्ता (मो. 6201354621)

टाउन हॉल, सिदगोड़ा – सुरेश गुप्ता (मो. 9905504807)

ईसीसी फ्लैट, कदमा – योगेश राणा (मो. 9031065077)

बिष्टुपुर सामुदायिक भवन (चिन्मया विद्यालय के नजदीक) – कुलदीप भगत (मो. 8969678359)

सभी शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील है, ताकि डीएम लाइब्रेरी को एक समृद्ध और उपयोगी ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में गूंजा छऊ का शंखनाद : मुखौटों के पीछे जीवित है सदियों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

सरायकेला : सरायकेला का राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सोमवार को एक बार फिर पारंपरिक धुनों, नगाड़ों और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से जीवंत...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत