पटमदा : र्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के बड़ा सुसनी गांव के लोगों ने गुरुवार को आख्यान यात्रा के मौके पर हर साल की भांति इस साल भी जाहेर स्थान में गुसाईं देवता की पूजा- अर्चना करते हुए गांव की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पुजारी लंबोदर कुंभकार एवं सहयोगी बनमाली कुंभकार, अजित कुंभकार व भीम कुंभकार ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई। पूर्व में की गई मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुर्गी, कबूतर व लड्डू की भोग चढ़ाई। गांव के समाजसेवी संजय कुंभकार ने बताया कि जाहेर स्थान में साल में दो बार पूजा अर्चना की जाती है। जिसमे 200 परिवारों के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि महतो, संजय कुंभकार, कमल महतो, लेलु महतो व अदालत महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।
