धालभूमगढ़ में निर्माणाधीन पावर प्लांट में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शारदा हेडी गांव के निवासी थे मृतक

40 फीट ऊंचाई से गिरने से गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, गजानन फिरो कंपनी का मामला

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के गजानन फिरो कंपनी में निर्माणाधीन पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। चिमनी निर्माण कार्य के दौरान लगभग 40 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण दो मजदूरों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शारदा हेडी गांव निवासी सादिक (पिता सुलेमान, उम्र लगभग 22–23 वर्ष) तथा इस्तकार (पिता आस मोहम्मद, उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट की चिमनी के अंदर सेरेमिक ब्रिक लाइनिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन मजदूर ईंटें लेकर लिफ्ट के से ऊपर जा रहे थे। अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के वक्त एक मजदूर किसी तरह लिफ्ट के तार को पकड़कर लटक गया और उसकी जान बच गई, जबकि सादिक और इस्तकार लिफ्ट से नीचे गिर पड़े। गिरने से दोनों मजदूरों को गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत नाजुक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद पावर प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सरायकेला-खरसावां जिले के इटागढ़ जंगल से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित इटागढ़ गांव के जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने के बाद...

निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सरकार के मंत्रियों ने दिए संकेत

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार उनके सम्मानित नेता हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत