जमशेदपुर में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कीताडीह में 12 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत आगामी 12 जनवरी से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मेला को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में शनिवार को पूर्वी कीताडीह पंचायत में प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। पूर्वी कीताडीह पंचायत की उपमुखिया मैनुल खान, मदर टेरेसा फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष पुष्पा कौर और सक्रिय नेता बॉबी सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पूर्वी कीताडीह इमामबाड़ा के पास से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह प्रचार वाहन दो दिनों तक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मेला की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवा एवं जरूरतमंद लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक अहम और प्रभावी पहल बताया।

जानिए क्या है मुख्यमंत्री सारथी योजना

मुख्यमंत्री सारथी योजना (MMSY) झारखंड सरकार की एक व्यापक पहल है जो युवाओं (18-35 वर्ष) को आधुनिक तकनीकों (जैसे ड्रोन, EV) और उद्योग-प्रासंगिक क्षेत्रों में मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है, साथ ही रोजगार प्रोत्साहन भत्ता (₹1000-1500/माह) और प्लेसमेंट सहायता देती है, ताकि उन्हें रोजगार के लिए तैयार किया जा सके और राज्य में बेरोजगारी कम हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

गम्हरिया और आदित्यपुर थाना को मिले नए प्रभारी, संजय प्रसाद व अंजनी कुमार सिंह ने संभाला पदभार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को संजय प्रसाद ने गम्हरिया थाना प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह...

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत