ओडिशा के राउरकेला में विमान की खेत में आपात लैंडिंग, आ रही थी भुवनेश्वर से राउरकेला, छह घायल

दोपहर करीब 1.40 बजे की घटना, घायलों की स्थिति खतरे से बाहरख् जयप्रकाश अस्पताल में चल रहा इलाज

राउरकेला: शनिवार दोपहर भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही इंडिया वन एयर की सेसना ग्रैंड कारवां ईएक्स विमान में बीच उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तत्काल एटीसी को स्थिति की जानकारी दी और सूझबूझ दिखाते हुए विमान को जलदा कंसर स्थित गड़िया टोला क्षेत्र के एक खेत में दोपहर करीब 1.40 बजे आपात लैंडिंग करा दी।

लैंडिंग के दौरान विमान का दाहिना विंग पास के एक पेड़ की डाल से टकराने के कारण टूट गया। इसके बाद विमान जमीन से टकराते हुए करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के तुरंत बाद गड़िया टोली के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने यात्रियों को विमान से बाहर निकालते हुए प्राथमिक बचाव में मदद की।

इस दुर्घटना में विमान चालक कैप्टन नवीन कडंगा (पीआइसी), कैंप्टन तरुण श्रिवास्तव (एफओ), पैसेंजर अनिता साहू, सुशांत कुमार विश्वाल, सुनील अग्रवाल तथा सबिता अग्रवाल शामिल। सभी को राउरकेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, विमान में तकनीकी खराबी आने की सूचना एटीसी द्वारा जिला प्रशासन को तत्काल दी गई। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।

पुलिस, अग्निशमन विभाग व एंबुलेंस टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया और अस्पताल को एक्टिव मोड पर रखा गया। मौके पर पहुंचकर एसपी नितेश वाधवानी ने स्थिति का जायजा लिया, जबकि डीआईजी ब्रजेश राय भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक यह विमान ‘इंडिया वन एयर’ सेवा के तहत भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर नियमित उड़ान पर था। दोपहर 1.18 बजे विमान का संपर्क कोलकाता एटीसी रडार से अस्थायी रूप से टूट गया था, जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए सभी चैनल सक्रिय किए गए। घटना की जानकारी पाते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि तकनीकी खराबी के चलते पायलट को खेत में लैंडिंग करनी पड़ी। नागरिक उड्डयन विभाग की विशेषज्ञ टीम हादसे की जांच में जुटी है।

दूसरी ओर कैप्टन समेत सभी सवार अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। कैप्टन नवीन कडंगा (पीआइसी) नोएडा के रहने वाले हैं। कैंप्टन तरुण श्रिवास्तव (एफओ) सन वर्ल्ड वनाली नोएडा के रहने वाले हैं। पैसेंजर सुशांत कुमार विश्वाल राउरकेला वेदव्यास के रहने वाले हैं। अनिता साहू सुंदरगढ़ की रहने वाली हैं। सुनील अग्रवाल तथा सबिता अग्रवाल दोनों भुवनेश्वर के रहने वाले हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत