झारखंड जनतांत्रिक महासभा ने कहा-सोमा मुंडा की हत्या की उच्चस्तरीय जांच हो

जमशेदपुर : सोमा मुंडा की नृशंस हत्या के बाद झारखंड जनतांत्रिक महासभा द्वारा बालिगुमा में आयोजित एक आपात बैठक में इस जघन्य घटना पर गहन विचार–विमर्श किया गया, जिसके पश्चात महासभा ने यह प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

जल–जंगल–ज़मीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्षरत रहे वीर योद्धा, झारखंडी अस्मिता के सजग प्रहरी और जनआंदोलनों के सशक्त स्वर सोमा मुंडा की खूंटी में हुई जघन्य, निर्मम एवं कायरतापूर्ण गोली मारकर हत्या की झारखंड जनतांत्रिक महासभा कड़े शब्दों में घोर निंदा करती है।

यह हत्या केवल एक व्यक्ति को समाप्त करने की साजिश नहीं है, बल्कि यह झारखंडी समाज की अस्मिता, उसके संवैधानिक अधिकारों तथा जल–जंगल–ज़मीन की रक्षा के लिए चल रहे ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक संघर्ष को कुचलने का एक सुनियोजित प्रयास है।

प्राप्त तथ्यों के अनुसार, खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआदागा रोड स्थित तालाब के समीप अज्ञात अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से सोमा मुंडा पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सोमा मुंडा न केवल क्षेत्र में एक लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे, बल्कि वे 22 गांवों की साझा जनभावनाओं के प्रतिनिधि स्वर के रूप में भी पहचाने जाते थे। जल, जंगल और जमीन से जुड़े सवालों पर उनका निर्भीक, स्पष्ट और संघर्षशील रुख सत्ता, माफिया और शोषक तंत्र को लगातार असहज करता रहा, जिसके कारण इस हत्या को एक गहरी राजनीतिक और सामाजिक साजिश के रूप में देखा जाना चाहिए।

बैठक के दौरान झारखंड जनतांत्रिक महासभा के कृष्णा लोहार ने कहा कि “सोमा मुंडा की हत्या जल–जंगल–ज़मीन के सवाल पर संघर्ष कर रहे पूरे झारखंडी समाज को डराने की साजिश है। यदि सरकार और प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो महासभा राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”

महासभा के दीपक रंजीत ने अपने बयान में कहा कि “यह घटना कानून–व्यवस्था की गंभीर विफलता है। सोमा मुंडा जैसे संघर्षशील योद्धा की हत्या लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जब तक हत्यारों को गिरफ्तार कर कठोरतम सजा नहीं दी जाती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा संघर्ष थमेगा नहीं।”

झारखंड जनतांत्रिक महासभा यह स्पष्ट रूप से मानती है कि सोमा मुंडा की हत्या झारखंडी समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान प्रदत्त अधिकारों और स्वशासन की अवधारणा पर सीधा हमला है। यह घटना राज्य की कानून–व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि जल–जंगल–ज़मीन की रक्षा के लिए खड़े होने वाले संघर्षशील लोगों को इसी प्रकार गोलियों का निशाना बनाया जाएगा, तो यह पूरे झारखंड में भय, असुरक्षा और दमन का वातावरण पैदा करेगा।

महासभा, खूंटी जिला प्रशासन एवं झारखंड राज्य सरकार से यह कठोर और अविलंब मांग करती है कि इस जघन्य अपराध की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, सभी दोषियों और साजिशकर्ताओं को पाताल से भी खोजकर तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर कठोरतम सजा सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा, सम्मानजनक मुआवजा एवं आश्रितों के पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए।

सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज आहूत खूंटी बंद को झारखंड जनतांत्रिक महासभा पूर्ण समर्थन देती है और यह स्पष्ट करती है कि यदि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय सुनिश्चित नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक, संगठित एवं निर्णायक रूप लेगा। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और जल–जंगल–ज़मीन पर झारखंडी समाज के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते, तब तक यह संघर्ष सड़क से सदन तक, हर स्तर पर जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

NIT जमशेदपुर में पीएचडी दाखिले की तैयारी तेज, प्रवेश समिति का गठन, 13 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

प्रो. एमके सिन्हा बने प्रवेश समिति के अध्यक्ष, 145 सीटों पर होगा नामांकन21 जून तक आवेदन, 400 से अधिक आवेदन मिले, दाखिले की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत