राज्य में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

जमशेदपुर : पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी। अब 8 जनवरी तक राज्य में संचालित सभी कोटे के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर 12वीं तक कक्षाओं में पठन- पाठन का कार्य स्थगित कर दिया गया है। झारखंड सरकार के अपर सचिव सीता पुष्पा की ओर से इस आशय का निर्देश जारी किया गया है।

इससे पहले पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के द्वारा 5 और 6 जनवरी को स्कूलों में कक्षाएं स्थगित करने का निर्देश जारी किया गया था। आदेश में यह भी उल्लिखत है कि सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपरोक्त अवधि में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

साथ ही यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

लोटापहाड़ में दो रेल घटनाएं: कंटेनर मालगाड़ी में लगी आग, पेंटोग्राफ-ओएचई टकराने से परिचालन प्रभावित

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दो अलग-अलग रेल घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में स्टील कॉइल से लदी...

गोपालगंज में हथियार लहराने के मामले में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को मिली अग्रिम जमानत

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। गोपालगंज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत