चाईबासा में फिर जंगली हाथियों के हमले में महिला की मौत, चार दिनों में चार ग्रामीणों की जान गई

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. रविवार तड़के गोइलकेरा प्रखंड के कुईड़ा पंचायत अंतर्गत कितापी गांव में हाथियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान चंपा कुई (47) के रूप में की गई है. घटना रविवार सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

महिला अपने घर के पास मौजूद थी. इसी दौरान जंगल से भटके हाथियों के झुंड ने गांव में प्रवेश किया और महिला को रौंद दिया. हाथियों के हमले से मौके पर ही महिला की मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा- तफरी और दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बीते कई दिनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे लोग रात में घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक सप्ताह के भीतर जंगली हाथियों के हमले में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है.लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है.

सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर राम नंदन राम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वन विभाग द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की, वहीं मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू करने की बात कही जा रही है. घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों ने वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है.

मालूम हो कि नव वर्ष के पहले दिन भी हाथियों के हमले में तीन ग्रामीणों की जान गई। ग्रामीणों में दहशत है। मृतकों में टोंटो प्रखंड की पुरनापानी पंचायत के बांडीजारी गांव के मंगल सिंह देवगम, बनई गांव के हुरदीप बहांद और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गेरो निवासी विष्णु सुंडी शामिल है। इसके अलावा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

यूपी: कानपुर में रॉटविलर कुत्तों ने महिला को 13 जगहों पर नोंचा, अस्पताल में हालत गंभीर

कानपुर, 21 जून (आईएएनएस)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां रविवार शाम...

ओडिशा: डिप्टी स्पीकर के जाली हस्ताक्षर बनाने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर ब्लॉक के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) लक्ष्मण हेमब्रम को गिरफ्तार किया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत