साकची शीतला मंदिर के समीप ऑटो से उतर रही महिला शिक्षिका से पर्स की छिनतई, बाइक सवार भागे

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई छिनतई की एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शीतला मंदिर के समीप ऑटो से उतर रही एक महिला शिक्षिका से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने साकची थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


पीड़िता की पहचान हेमलता ठाकुर के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षिका हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी एक परिचित महिला के साथ साकची बाजार में शादी की खरीदारी करने आई थीं। खरीदारी के बाद जैसे ही वह ऑटो से उतर रही थीं, उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक अचानक वहां पहुंचे और उनके हाथ से पर्स छीनकर तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।

हेमलता ठाकुर के अनुसार, पर्स में करीब 20 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छिनतई का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में शहर के व्यस्त इलाकों में लगातार छिनतई की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इससे शहर के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है पुलिस गश्त बढ़ाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना को बड़ी सफलता, तीन नए चूजों के जन्म से संख्या बढ़कर 94 हुई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके भारत के दुर्लभ पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण अभियान को एक...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत