उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ

जमशेदपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के शुभारंभ के अवसर पर जिलेवासियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीटीओ, एमवीआई व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जानमाल की क्षति को रोका जा सके।

सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका लाभ तभी संभव है जब नागरिक स्वयं नियमों का पालन करें। बता दें कि सड़क सुरक्षा माह के तहत रैली, नुक्कड़ नाटक, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता, सघन वाहन जांच सहित कई जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

इस अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण, शहरी एवं पंचायत स्तर पर विशेष रूप से स्कूल के बच्चों के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा अभियान से जन-जन को जोड़ा जा सके।

जागरूकता रथ के माध्यम से यातायात नियमों के सही अनुपालन से संबंधित दिशा-निर्देशों का ऑडियो क्लिप के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह रथ पूर्वी सिंहभम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, दुपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा अनावश्यक ओवरटेक से बचने के लिए जागरूक करेगा। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत