टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य से पार्किंग संचालक को भारी आर्थिक नुकसान

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित पार्किंग स्थल पर चल रहे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण पार्किंग संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। निर्माण कार्य 26 दिसंबर 2025 से बिना किसी पूर्व सूचना के शुरू कर दिया गया, जिससे पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

पार्किंग स्थल पर निर्माण सामग्री और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अधिकांश स्थान घिर गया है। इससे यात्रियों और आम लोगों को वाहन खड़ा करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, पार्किंग संचालन से होने वाली आय में भी भारी गिरावट आई है।

पार्किंग संचालक राजीव राम (इन ऑन कंस्ट्रक्शन) ने बताया कि लगातार भारी वाहनों के खड़े रहने और निर्माण कार्य के कारण पार्किंग का उपयोग योग्य क्षेत्र काफी कम हो गया है।

इससे न केवल आम जनता को असुविधा हो रही है, बल्कि उन्हें रोज़ाना आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्टेशन पुनर्विकास के महत्व को समझती हैं, लेकिन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के पार्किंग स्थल पर निर्माण कार्य शुरू होने से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ा है। इस संबंध में उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और निर्माण अवधि के दौरान आर्थिक नुकसान कम करने हेतु उचित कदम उठाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने भी रेलवे प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर की टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमी के...

भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम का ऐलान, अनुभव और युवा जोश का संतुलन

== प्रदेश नेतृत्व की मुहर के बाद जारी हुई सूची == कुछ पद अब भी खाली, चर्चाओं का दौर तेज जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरयू राय ने कहा-यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

21 सदस्यीय समिति बनेगी, रेल मंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल, राजनीतिक दलों को भी इसमें शामिल होने का दिया गया आमंत्रण आधा दर्जन...

करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 का संगीत मुकाबला

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 के तहत बैटल सिम्फनी आयोजित, जिसमें छात्रों ने बॉलीवुड और वेस्टर्न गायन में शानदार प्रदर्शन किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत