टाटा नगर रेलखंड की छह ट्रेनें रद्द, 23 के संचालन में बदलाव

जमशेदपुर । रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालन कारणों से 30 दिसंबर को टाटा नगर सहित झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से गुजरने वाली कुल 23 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसमें छह ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है, 13 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि 4 ट्रेनें शॉर्ट ओरिजिनेट और शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेंगी। इन बदलावों का सीधा असर टाटानगर, आदित्यपुर और आसपास के यात्रियों पर पड़ेगा।

मंगलवार को रेलवे के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 13509 आसनसोल–गया, 13021 हावड़ा–रक्सौल, 13029 हावड़ा–मोकामा, 13030 मोकामा–हावड़ा, 63297 देवघर–जसीडीह और 63571 जसीडीह–मोकामा शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों का संचालन 30 दिसंबर को पूरी तरह से नहीं होगा।

मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेनों में टाटानगर से बक्सर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन संख्या 18183 शामिल है, जिसे आसनसोल–पाथरडीह–गया–पटना होकर चलाया जाएगा और धनबाद व गया में ठहराव दिया गया है। इसके अलावा 22459 मधुपुर–आनंद विहार टर्मिनल, 12023 हावड़ा–पटना, 22347 हावड़ा–पटना, 13105 सियालदह–बलिया, 15047 कोलकाता–गोरखपुर, 13005 हावड़ा–अमृतसर, 12333 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग, 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद, 13332 पटना–धनबाद, 18186 गोड्डा–टाटानगर और 13127 कोलकाता–आरा ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को धनबाद, गया, भागलपुर, साहिबगंज और अन्य स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रा समय में बदलाव होगा।

वहीं आंशिक रूप से संचालित ट्रेनों में 13207 पटना–जसीडीह, 13208 जसीडीह–पटना, 63210 पटना–देवघर और 63574 किउल–जसीडीह शामिल हैं। इन चारों ट्रेनों को जसीडीह के स्थान पर जमुई स्टेशन तक शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।

रेल प्रशासन ने जमशेदपुर के यात्रियों से अपील की है कि 30 दिसंबर को यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन संख्या और उसकी स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ, एनटीईएस या आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नथवानी ने चौथी बार ली राज्यसभा सदस्य की शपथ

पीएम मोदी से मिले, एनडीए समर्थन के लिए जताया आभार मुख्य बिंदु: नथवानी ने चौथी बार ली राज्यसभा सदस्य पद की शपथ प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार...

जमशेदपुर में बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान का शुभारंभ, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : शहर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में अब पूजा-पाठ के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी होगा। गुरुवार को मंदिर परिसर में बाबा लक्ष्मीनाथ...

अभिमत

भोजपुर एनकाउंटर: न्यायिक जांच से ही लौटेगा जनता का भरोसा

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई पर टिकी हैं।

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

संपादक की पसंद

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

पीएम मोदी का ओडिशा दौरा : मयूरभंज में बड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल, राष्ट्रपति मुर्मु की ससुराल का भी करेंगे दौरा

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक बड़े...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत