पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया वीर बाल दिवस

चक्रधरपुर : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम पंपरोड शत्रुघ्न नगर चक्रधरपुर में शुक्रवार को वीर बालक दिवस को बड़ी श्रद्धा भक्ति से साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंम वंदना सभा में प्रधानाचार्य आनंद चन्द प्रधान, जय श्री दास, एवं शान्ति देवी ने संयुक्त रुप से वीर बालक, भारत माता, ॐ एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया।

मौक़े पर प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने कहा की भारत की धरती वीरों और बलिदानों की धरती रही है। इस पावन भूमि पर अनेक महापुरुष और वीर बालक जन्मे जिन्होंने बहुत ही कम आयु में भी असाधारण साहस, अटूट श्रद्धा और आदम्य आत्मबल का परिचय दिया। यह दिवस बिशेष रुप से दसवें सिख गुरु श्री गोविन्द सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों जोराबर सिंह (9)और फतेह सिंह जी (7) वर्ष के अद्वितीय को समर्पित है। उन्होंने मुग़ल औरंगजेब के दबाव से ना भयभीत हुए ना अपना धर्म परिवर्तन किए।

उन्होंने कहा कि वे धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे, चाहे उसके लिए उन्हें प्राण ही क्यों ना देना पड़े। वहीं आचार्य सौभीक घटक ने वीर बालक की वीर गाथा को बताते कहा की मुग़ल अधिकारियों ने दोनों बालकों को धर्म स्वीकार करने का प्रलोभन दिया। परन्तु ना वे धर्म बदले ना उससे डरे अपने धर्म पर अडिग रहे। कार्यक्रम का संचालन जय श्री दास ने कि और कहा कि अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सबसे महान होता है। उसी के लिए दोनों वीर बालक को जिन्दा चुनवा दिया गया फिर भी अपना धर्म नहीं बदले ऐसे बालकों पर अपना गर्व करना चाहिए। इसे सफल बनाने में शान्ति देवी मीना कुमारी, भारती कुमारी, जय श्री दास, चांदनी जोंको, जयंती तांती सहित छात्र-छात्राओं को अहम योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा बुधवार : कांदरबेड़ा में हाईवा चालक और बहरागोड़ा में टेंपो चालक की मौत

बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत,पांच लोग हुए घायल, घायलों का बहरागोड़ा अस्पताल में चल रहा इलाज जमशेदपुर...

जमशेदपुर के सुंदरनगर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, औजार व नकदी बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत