आदित्यपुर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण, लिया तैयारियों का जायजा

आदित्यपुर : एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित होने वाले 15वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरायकेला खरसावां प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार की देर रात सरायकेला–खरसावां के पुलिस अधीक्षक ने रूट लाइन एवं कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रूट लाइन, कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर बारीकी से समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तत्परता और तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि समन्वय और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाई जाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

एसपी के इस निरीक्षण से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है तथा प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत