विधायक समीर महंती ने दी चेतावनी-बेवजह बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं, कटौती की पूर्व सूचना दें अधिकारी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने कड़ा रुख अपनाया है।

साथ ही शुक्रवार को बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विधायक ने स्पष्ट लहजे में कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।

वहीं विधायक ने अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि मौसम को देखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा मरम्मत या मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली काटना अब नहीं चलेगा। अगर मेंटेनेंस बहुत जरूरी है, तो इसकी सूचना कम से कम एक दिन पहले सोशल मीडिया या अखबारों के माध्यम से जनता को दें ताकि लोग मानसिक रूप से तैयार रहें।

बैठक के दौरान विधायक ने इस बात पर विशेष नाराजगी जताई कि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अक्सर उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाते या संतोषजनक जवाब नहीं देते। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति और फोन करने वाले उपभोक्ता के साथ उचित और मर्यादित व्यवहार किया जाए।

अधिकारी केवल ऑफिस में न बैठें, बल्कि फील्ड पर जाकर जमीनी समस्याओं को समझें और उनका निराकरण करें।साथ ही बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष ध्यान देने तथा सरकार द्वारा दिये जा रहे 200 यूनिट मुफ्त बिजली के प्रचार प्रसार के बारे में कई सारे दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राज किशोर कुमार, जीएम अजीत कुमार ,अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ,सहायक विद्युत अभियंता एहसान अख्तर व अमीर हमजा तथा कई गांव से आए हुए ग्रामीण उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में युवक ने की खुदकुशी, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

बहरागोड़ा में बहन की शादी से पहले युवक ने आर्थिक तनाव में खुदकुशी कर ली, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव बरामद किया, गांव में शोक है।

झींकपानी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत

चाईबासा। कोल्हान क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत