आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल से अज्ञात शव बरामद, नहीं हो सकी है शिनाख्त

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनारायणपुर जंगल में गुरुवार अहले सुबह मिट्टी में दफन एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सुबह में जब जंगल के भीतर तालाब की ओर जाने वाले रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर मिट्टी से बाहर निकले शव के पैरों पर पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को गड्ढे में दफनाया गया था। शव को बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट की मांग की गई है और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही शव को बाहर निकाला जाएगा।

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल और उसके आसपास कई अहम सुराग भी मिले हैं।. तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर खून के धब्बे पाए गए हैं। इसके अलावा घटनास्थल से एक टोपी, जला हुआ आधार कार्ड और आधा जला हुआ बैंक पासबुक बरामद किया गया है। बरामद आधार कार्ड में पता पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र का दर्ज बताया जा रहा है, जबकि बैंक पासबुक में जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र का पता अंकित है।

इस बीच मृतक की पहचान संदीप महतो के रूप में होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि संदीप महतो बीके. स्टील प्लांट, गम्हरिया के बगल में एक होटल का संचालन करता था। हालांकि पुलिस की ओर से मृतक की पहचान को लेकर औपचारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दस्तावेजी जांच के बाद किए जाने की बात कही जा रही है।

पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि शव की बरामदगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व इंडस्ट्रियल एरिया के जेएमटी ऑटो के समीप भी एक अज्ञात युवक का सब बरामद किया गया था। पुलिस ने अब तक उक्त मामले का खुलासा नहीं किया है ना ही युवक की पहचान सार्वजनिक की है। इस बीच एक और युवक का शव मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धालभूमगढ़ में छत से गिरकर वेल्डिंग दुकान संचालक की मौत, गांव में शोक

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार चक्का गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया,...

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी का नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग अकादमी ने अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष बने बृजकिशोर सिंह व महामंत्री सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की...

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब Nitish Kumar ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत