विद्या ज्योति टिनप्लेट हाई स्कूल में क्रिसमस मेला, बच्चों में दिखा उत्साह

जमशेदपुर : शहर के विद्या ज्योति टिनप्लेट हाई स्कूल परिसर में क्रिसमस मेले का आयोजन हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरप्रित सिंह काले उपस्थित रहे। विद्यालय की सचिव देविका सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मेले के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और बच्चों द्वारा तैयार किए गए इडली, चाउमीन, चाट, फ्राइड राइस, लिट्टी-चोखा, घुघनी, फ्रूट चाट, भेलपूरी सहित कई स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

अपने संबोधन में अमरप्रित सिंह काले ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सचिव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम कम विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों के लिए न केवल प्रेरणादायक होते हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश देते हैं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय में आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है और भविष्य में भी वे इस तरह के शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों से जुड़ने का प्रयास करेंगे।

मेले में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और क्रिसमस की खुशियों की झलक हर ओर देखने को मिली।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम: तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। बुधवार तड़के पुलिस...

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत