जमशेदपुर पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, पार्टी नेताओं के साथ की रायशुमारी

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी पत्नी संग रहे मौजूद, सुधा गुप्ता ने मेयर चुनाव में मानगो नगर निगम के मेयर पद पर ठोकी है दावेदारी

जमशेदपुर : झारखण्ड में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने ताना- बाना बुनना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी जमशेदपुर पहुंचे और जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की।

इससे पूर्व पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र मरावी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ भी मौजूद रहे।

बता दें कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम के लिए मेयर पद पर अपनी दावेदारी ठोकी है। इस रायशुमारी के जरिये प्रदेश सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का नब्ज़ टटोला और उनके विचार लिए। साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर आने वाले दिनों की तैयारी करने का मंत्र दिया।

गौरतलब है कि जमशेदपुर में मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में निकाय चुनाव होना है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि राज्य में निकाय चुनाव को लेकर अभी कोई स्पष्ट दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है, मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत