जमशेदपुर के छायानगर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली अंजना कुमारी (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर शाम की है।
जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अंजना को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त अंजना के पिता दुकान पर थे। वह अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमशेदपुर के सितारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के सामने रहने वाली 19 वर्षीय युवती अंजना कुमारी ने बीती शाम आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल अंजना कुमारी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण से परेशान तो नहीं थी।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।
