चाईबासा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर बड़ा थलको गांव के समीप भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर

सरायकेला : पश्चिम सिंहभूम जिले के पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चाईबासा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर बड़ा थलको गांव के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि चाईबासा की ओर से आ रहे एक ट्रक की सरायकेला की ओर से जा रही स्विफ्ट डिजायर कार से सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH05AQ-4961 के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति ने सदर अस्पताल लाने के क्रम में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शी दीपक कुमार प्रजापति ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मची रही। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पांड्राशाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भविष्य पर अपनी प्रतिक्रिया...

पुडुचेरी में कैबिनेट विस्तार 17 जून को, कांग्रेस के दो और भाजपा का एक विधायक लेगा मंत्री पद की शपथ

पुडुचेरी, 10 जून (आईएएनएस)। पुडुचेरी मंत्रिपरिषद का बहु प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार 17 जून को होने जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड से राज्यसभा के लिए जेएमएम-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

झारखंड से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए जेएमएम प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

‘ईमानदारी से काम करोगे तो लंबे समय तक सेवा का अवसर मिलेगा’, विपक्ष को नीरज कुमार की नसीहत

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत