जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा दिनांक 22 दिसंबर 2025 को स्वर्णरेखा नदी क्षेत्र के बालू घाटों पर गहन छापेमारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी के क्रम में बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए वाहन संख्या JH05CP 3338 को जब्त किया गया। जब्त वाहन को बिरसानगर थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया है तथा संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिला प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
