जमशेदपुर में शीतलहरी और रिकार्ड तोड़ ठंड

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सुबह पूरा शहर कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया। सड़क, पार्कों और रिहायशी इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड का असर ऐसा रहा कि मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग भी देर से घरों से बाहर निकले।

सुबह के समय लोग सिर से लेकर पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे हुए मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। लगातार बढ़ती ठंड ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि एक ओर लोग ठंड से परेशान नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को आकर्षित कर रही है। घने कोहरे के बीच जमशेदपुर का नज़ारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लग रहा। कई लोग इसे “मिनी कश्मीर” और “दार्जिलिंग जैसा अनुभव” बता रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमशेदपुर में रहकर ही उन्हें कश्मीर और दार्जिलिंग जैसी ठंड और खूबसूरती का आनंद मिल रहा है। सुबह-सुबह कोहरे में लिपटी सड़कें, पेड़-पौधे और इमारतें मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही थी, जिसे देखने के लिए लोग मोबाइल कैमरों में तस्वीरें और वीडियो भी कैद कर रहे हैं।

शहर का आलम यह रहा कि शहर में दोपहिया वाहन पर चलने वाले लोग सुबह क्या, दोपहर में भी ठिठुरते नजर आए। सभी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। उनका कहना था कि जमशेदपुर के लिहाज से अधिकतम ठंड है। ऐसे में उन्हें गर्म कपड़े का मुकम्मल इंतजाम करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर न निकलने की अपील की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की अपील

राज्य में चल रही शीतलहर को देखते हुए आप झारखंड के लोगों से अपील है कि आवश्यक सावधानियाँ बरतें और सुरक्षित रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर सुबह और शाम के समय। गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

अलाव या हीटर का प्रयोग करे एवं पर्याप्त वायु संचार का ध्यान रखें।

यदि खांसी-जुकाम,कमजोरी,भ्रम या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा,104 स्वास्थ्य विभाग हेल्पलाइन अथवा 1800-345-6540 पर संपर्क करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी ने बताया, पिछले 12 वर्षों में कैसे मजबूत हुआ भारत का रक्षा तंत्र, स्वदेशी तकनीक को मिला बड़ा बढ़ावा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता की दिशा में पिछले 12 वर्षों में हुए महत्वपूर्ण...

योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत