झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की डा.नुसरत परवीन को दिया नौकरी का ऑफर, ‘3 लाख वेतन, मनचाही पोस्टिंग’

रांची : बिहार में हिजाब विवाद को लेकर चर्चा में आईं महिला चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी सेवा में आने का खुला ऑफर दिया है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अगर वह झारखंड आती हैं, तो उन्हें न केवल आकर्षक वेतन बल्कि पूरी सुरक्षा और सम्मान भी दिया जाएगा। मंत्री ने कहा है कि झारखंड में चिकित्सकों, विशेषकर महिला डॉक्टरों को सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण दिया जाता है।

नौकरी के साथ मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि अगर डॉ. नुसरत परवीन झारखंड में अपनी सेवाएं देती हैं, तो उन्हें तीन लाख रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें उनकी मनचाही पोस्टिंग और रहने के लिए सरकारी आवास (फ्लैट) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि झारखंड में चिकित्सकों, विशेषकर महिलाओं के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है।

संविधान और इंसानियत का अपमान’

इरफान अंसारी ने बिहार की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमानवीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि बिहार में महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे संविधान और इंसानियत का अपमान है। उन्होंने कहा कि, ‘जहां बिहार में महिला चिकित्सक का अपमान हुआ, वहीं झारखंड में उन्हें पूरा सम्मान और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।’

झारखंड में डॉक्टरों का सम्मान सर्वोपरि

मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह फैसला एक ऐतिहासिक संदेश है। उन्होंने तर्क दिया कि झारखंड में चिकित्सकों की कद्र होती है और यहां महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। यह ऑफर देकर झारखंड सरकार ने इंसानियत की एक मिसाल पेश करने की कोशिश की है।

क्या है झारखंड सरकार की नीति?

बता दें, झारखंड सरकार वर्तमान में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए टेंडर के माध्यम से अनुबंध पर नियुक्तियां करती है। इस विशेष नीति के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों को 3 लाख रुपये तक का मासिक मानदेय और उनके पसंद के स्थान पर पदस्थापन का लाभ दिया जाता है। इसी प्रावधान के तहत डॉ. नुसरत को भी राज्य में आमंत्रित किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत