चाईबासा में एंबुलेंस के अभाव में पिता ने झोले में उठाया चार वर्षीय बेटे का शव, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

चाईबासा : कोल्हान क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर अक्सर यह नारा दिया जाता है कि “हेमंत है तो हिम्मत है”, लेकिन जमीनी हकीकत में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली ने मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर पेश की है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत चाईबासा सदर अस्पताल में एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गरीब पिता को अपने चार वर्षीय बेटे का शव झोले में भरकर घर ले जाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी प्रखंड के बालजोड़ी गांव निवासी डिम्बा चातोम्बा अपने चार साल के बेटे को इलाज के लिए दो दिन पूर्व चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को मासूम की मौत हो गई। इसके बाद पिता ने शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद उसे एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई।

आर्थिक रूप से बेहद कमजोर डिम्बा चातोम्बा के पास शव ले जाने के लिए कोई अन्य साधन या पैसे नहीं थे। मजबूरी में उसने अपने बेटे के शव को झोले (थैले) में रखा और सदर अस्पताल से नोवामुंडी के बालजोड़ी गांव तक का सफर तय किया।

जब इस अमानवीय घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, तो हर कोई स्तब्ध रह गया। लोगों ने राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित मंत्रियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर डिम्बा चातोम्बा के पास पैसे या पहुंच होती तो उसे एंबुलेंस जरूर मिल जाती, लेकिन गरीब होने की कीमत उसे अपने बच्चे का शव झोले में ढोकर चुकानी पड़ी।

यह घटना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी दावों की सच्चाई को उजागर कर रही है, जहां जरूरतमंदों को बुनियादी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो पा रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मोहन भागवत की यात्रा के दौरान ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर मौलाना अब्बास बोले- ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

गाजियाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी...

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत