“सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर, 2025” : पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन

जमशेदपुर : राज्य सरकार के निदेशानुसार 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक “सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर, 2025” मनाये जाने को लेकर जिला के सभी प्रखण्डों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा प्रखण्डवार तिथि निर्धारित करते हुए शिविर के सफल संचालन हेतु सभी प्रखण्ड में वरीय पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निर्धारित तिथि को आहूत विशेष शिविर में निम्नांकित गतिविधियों की जायेगी-

1) लम्बित जन शिकायतों का स्थल पर ही निवारण।

2) प्रमाण-पत्र, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, सार्वजनिक वितरण, वृद्धावस्था/विधवा पेंशन ईत्यादि सेवाओं का तत्काल निष्पादन।

3) नागरिक सेवाओं की ऑनलाईन प्रविष्टियां।

22 दिसंबर को धालभूमगढ़, डुमरिया, गुड़ाबांदा, 23 दिसंबर को बोड़ाम, घाटशिला, पटमदा, 24 दिसंबर को बहरागोड़ा, चाकुलिया, जमशेदपुर, मुसाबनी एवं पोटका प्रखंड में शिविर आयोजित होंगे। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित तिथि को अपने प्रखंड के शिविर में शामिल होकर सेवाओं का लाभ उठाएं ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

यूबीटी सांसदों की बगावत के दावों पर बोले राजू वाघमारे, बहुमत हमारे पास है ऑपरेशन टाइगर की कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता राजू वाघमारे...

वज्रपात का कहर: जगन्नाथपुर में आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम की मौत, मां का चल रहा इलाज

चाईबासा : झारखंड में वज्रपात से मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर सचेत रहने की भी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत