डॉ. संजय यादव ने कहा- डिग्री ही नहीं, जीवन की दिशा और दृष्टि प्रदान करते हैं कॉलेज

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में ग्रेजुएशन डे का आयोजन, परिसर में दिखा उत्साह

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शुक्रवार को ग्रेजुएशन डे का आयोजन अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे महाविद्यालय परिसर विद्यार्थियों की गहमागहमी और उत्साह से परिपूर्ण दिखाई दिया।

मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) डॉ. संजय यादव का महाविद्यालय पहुँचने पर पारंपरिक एवं औपचारिक स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जबकि डॉ. जावेद इकबाल ने स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. सुभाष चंद्र दास ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी सरस्वती के माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय की डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ मोनीदीपा दास, एवं प्रो कंचन गिरि ने कुलगीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने स्वागत भाषण में ग्रेजुएशन डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उनके परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और सतत सीखने की भावना को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि जीवन की दिशा और दृष्टि प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरभि सिन्हा ने किया। इस अवसर पर वर्ष 2021, 2022 तथा 2023 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रमाणपत्र प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास, गर्व और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

अंत में डॉ. अनिलचंद्र पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, कर्मियों एवं कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। ग्रेजुएशन डे का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनकर रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

मौसम : राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत