जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को बागबेड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार और धारदार चापड़ बरामद किया गया है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 दिसंबर की संध्या बागबेड़ा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग संजय नगर नाला के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद वाजिद, मोहम्मद राज और मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक लोहे का धारदार चापड़ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाकुलिया का वृद्ध ‘रामलाल’ हाथी पश्चिम बंगाल में घायल, हालत गंभीर

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में ‘रामलाल’ नाम से प्रसिद्ध सबसे उम्रदराज हाथी इन दिनों गंभीर संकट में है। जानकारी के अनुसार, यह हाथी...

रेलवे की नई पेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज, युवा रेलकर्मियों से जुड़ने की अपील

बिलासपुर में एनएफआईआर के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में उठी पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रोकने की मांग यूनियन की प्रमुख मांगें: बैठक में यूनियन ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत