जमशेदपुर में फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों का हंगामा, निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप

जमशेदपुर में जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कदमा स्थित आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल का है, जहां शनिवार को अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा।

री-एडमिशन फीस में भारी बढ़ोतरी के विरोध में बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन री-एडमिशन के नाम पर मनमाने ढंग से भारी शुल्क वसूल रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख स्कूल के कई कर्मचारी मौके से हट गए।

अभिभावकों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा फीस नियंत्रण को लेकर जारी सख्त निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं, इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर प्रशासन के हस्तक्षेप की मांग तेज हो गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स और हथियारों के खतरे से निपटने के लिए सीमा जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए

अगरतला, 6 जून (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आवाजाही को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री...

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

देश के लिए काम करने का रिकॉर्ड तो जवाहरलाल नेहरू के पास ही रहेगा, भाजपा के पास उपलब्धि नहीं : फखरुल हसन

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 जून को जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल...

बंगाल: भ्रष्टाचार और रंगदारी के आरोप में तृणमूल पार्षद सचिन सिंह गिरफ्तार

कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत