केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद सरयू राय बोले- इस संकट के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस जिम्मेदार

धनबाद : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे लोगों की स्थिति की जानकारी ली। क्षेत्र भ्रमण के बाद उन्होंने धनबाद स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गैस रिसाव मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

एक संवाददाता सम्मेलन में सरयू राय ने कहा कि केंदुआडीह में गैस रिसाव से लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस को जिम्मेदार ठहराया। सरयू राय ने कहा कि दोनों ही संस्थान गैस निकासी और सुरक्षा की दिशा में कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1914 से इस क्षेत्र में खनन कार्य चल रहा है। नियमों के अनुसार भूमिगत खनन के बाद बालू भरना अनिवार्य होता है, लेकिन बीसीसीएल ने ऐसा नहीं किया और केवल खदान के मुहानों पर दीवार बना दी गई। इसका परिणाम यह हुआ कि गैस का दबाव बढ़ता गया और अब गैस जमीन फाड़कर बाहर निकल रही है तथा हवा के संपर्क में आकर लोगों के लिए खतरा बन रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हीं दीवारों को तोड़कर अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए बीसीसीएल की ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी डीजीएमएस की होती है, लेकिन इस पूरे मामले में डीजीएमएस की भूमिका बेहद लापरवाही भरी और खतरनाक नजर आ रही है।

कहा कि गैस रिसाव के बाद प्रभावित लोगों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की बात की जा रही है, जहां न तो रोजगार की व्यवस्था है और न ही अन्य मूलभूत सुविधाएं। सरयू राय ने साफ शब्दों में कहा कि बीसीसीएल और डीजीएमएस के गलत और भ्रष्ट कारनामों की सजा आज केंदुआडीह के आम लोग भुगत रहे हैं।

विधायक सरयू राय ने भरोसा दिलाया कि वह इस गंभीर मामले को राज्य सरकार और केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल और डीजीएमएस भारत सरकार के उपक्रम हैं और भारत सरकार ने पुनर्वास के लिए लगभग 9 हजार करोड़ रुपये का फंड दिया है, साथ ही आग बुझाने के प्रयास भी किए गए हैं। ऐसे में वर्तमान हालात पर भी केंद्र सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी का नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग अकादमी ने अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में...

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत