हर हर महादेव सेवा संघ ने कंबल सेवा अभियान का किया शुभारंभ, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड

जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ ने अपने वार्षिक कंबल वितरण सेवा अभियान के 25वें वर्ष का शुभारंभ किया। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सेवा की शुरुआत साधु समाज के बीच कंबल वितरित करके की गई। संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों, असहायों और गरीब परिवारों तक कंबल पहुँचाने का कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य है कि कठोर ठंड में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना कंबल के न रहे।

संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा- “हमारी कंबल सेवा कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं, यह मानवता के प्रति हमारा संकल्प है। 25 वर्ष पहले शुरू की गई यह छोटी-सी सेवा आज हजारों परिवारों तक गर्माहट पहुँचा रही है। हर वर्ष हम सेवा की शुरुआत साधु-संतों के आशीर्वाद से करते हैं, ताकि अभियान और अधिक प्रभावी और सफल हो सके। आने वाले दिनों में हम शहर के विभिन्न क्षेत्रों, बस्तियों, ग्रामीण इलाकों और जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुँचाते रहेंगे।”

इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा, “हर हर महादेव सेवा संघ पिछले 25 वर्षों से निरंतरता, समर्पण और मानवीय भावना के साथ जो सेवा कर रहा है, वह समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण है। ठंड के कठिन समय में यह अभियान अनगिनत लोगों के लिए जीवनदायिनी राहत है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जयप्रकाश राय, जितेन्द्र चावला, रामकेवल मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, बंटी सिंह, रूपेश झा, के विश्वनाथ राव, संदीप कुमार सिंह, स्वाती मित्रा, जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, रितिका श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह टोबी, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, आकाश गोप एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बालाजी फर्नीचर का चौथा आउटलेट आदित्यपुर में शुरू, हर बजट में लग्ज़री फर्नीचर और 50% तक की छूट

जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मेन रोड पर एमपी टावर के बगल और सरिता टॉकीज बिल्डिंग के सामने बालाजी फर्नीचर के चौथे आउटलेट का भव्य...

CBSE Result 2026 Update: 10वीं का रिजल्ट पहले, 12वीं का बाद में

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत