पूर्वी सिंहभूम आकांक्षी जिलों की श्रेणी से बाहर आने की दिशा में करेगा प्रगति

आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केन्द्रीय प्रभारी महावीर प्रसाद ने विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केंद्रीय प्रभारी सह संयुक्त सचिव, भारत सरकार महावीर प्रसाद द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रमुख सूचकांकों (इंडिकेटर्स) की गहन समीक्षा की गई । तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिन आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास एवं बुनियादी ढांचा से जुड़े महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में जिला के प्रदर्शन का विस्तारपूर्वक आकलन किया गया।

बैठक के दौरान जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कई नवोन्मेषी एवं जन-केंद्रित पहलों से संयुक्त सचिव को अवगत कराया गया, जिनमें प्रमुखत सबर समुदाय का ग्राउंड सर्वेक्षण जिसमें जिले में निवासरत सबर समुदाय के सामाजिक-आर्थिक स्थिति, सरकारी योजनाओं के आच्छादन तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए किए गए विस्तृत सर्वेक्षण की जानकारी साझा की गई।

मिशन उल्लास (मिर्गी मरीजों की मुफ्त जांच एवं परामर्श)- जिला प्रशासन की इस विशेष पहल के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मिर्गी मरीजों की नि:शुल्क स्क्रीनिंग, क्लिनिकल परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

सिकुई-दिकुई अभियान (शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार एवं ड्रॉप आउट पर निगरानी)- स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने एवं विद्यार्थियों के बीच ड्रॉप आउट की समस्या को न्यूनतम करने हेतु संचालित अभियान के परिणाम प्रस्तुत किए गए। अभियान के तहत शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन शामिल है।

जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तुत पहलों एवं जमीनी तौर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संयुक्त सचिव ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में जिस प्रकार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है और प्रशासनिक नवाचार सामने आ रहे हैं, उससे उम्मीद है कि जल्द ही यह जिला आकांक्षी जिलों की श्रेणी से बाहर आने की दिशा में बड़ी प्रगति करेगा।

उन्होंने पदाधिकारियों से संवेदनशीलता एवं जन-सेवा की भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन में चुनौतियां अवश्य होती हैं, लेकिन उन चुनौतियों से ऊपर उठकर नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए । उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी लाभुकों तक पूरी आत्मीयता और जिम्मेदारी के साथ पहुंचाएं । पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय पहल करें । जमीनी स्तर पर कार्य होंगे तो आंकड़े भी बेहतर होते जाएंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद जी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव ने विभागवार इंडिकेटर की प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक सुना एवं प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन स्तर को समझते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

मालूम हो कि 2018 में, भारत सरकार ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरू किया, यह देश के सबसे अधिक सामाजिक-आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण 112 जिलों को विकास और अवसर के इंजन में बदलने के लिए तैयार की गई एक साहसिक पहल है। कार्यक्रम का मूल दर्शन सरल लेकिन गहरा है: स्थिति को “पिछड़ेपन” से “आकांक्षा” में बदलना और डेटा-संचालित शासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से जिलों को उनकी छिपी क्षमता का एहसास कराने के लिए सशक्त बनाना।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो कुंवर बस्ती में बच्चा चोरी की आशंका से हंगामा, दो महिलाएं पुलिस हिरासत में

Jamshedpur news : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय...

अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील

बेंगलुरु, 16 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नए ग्रेजुएट हुए मेडिकल प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपनी सेवाएं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत