टाटा कमांड एरिया में लीज की रजिस्ट्री बंद, सरकार के जवाब पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताई नाराजगी, कहा- विधानसभा को गुमराह कर रही सरकार

जमशेदपुर : टाटा कमांड एरिया की लीज वाली जमीनों की रजिस्ट्री पिछले आठ वर्षों से बंद होने का मुद्दा बुधवार को विधानसभा में गर्मा गया। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में सरकार ने रजिस्ट्री बंद होने तथा इससे जनता को हो रही परेशानी और राजस्व हानि से संबंधित दोनों बिंदुओं पर अस्वीकारात्मक जवाब दिया।

साथ ही यह भी कहा कि रजिस्ट्री शुरू करने को लेकर सरकार के समक्ष कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार के इस जवाब ने नई बहस छेड़ दी है क्योंकि स्थानीय लोगों और जमीन हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेजों के जानकारों के अनुसार टाटा कमांड एरिया में रजिस्ट्री पिछले करीब आठ साल से बंद है, जिसके कारण हजारों लाभुक गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं और राज्य सरकार को भी अब तक करीब 600 करोड़ रुपये के राजस्व के नुकसान का अनुमान है।

सदन में सरकार के जवाब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार ने जवाब से विधानसभा को गुमराह किया है। सरकार का अस्वीकारात्मक जवाब जनहित के मुद्दों को कमजोर करने और वास्तविकता को छिपाने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता की समस्याओं और राजस्व हानि जैसे गंभीर विषयों पर सरकार स्पष्ट और तथ्यपूर्ण उत्तर देने से बच रही है। हर कोई जानता है कि टाटा कमांड एरिया में वर्षों से रजिस्ट्री बंद है। इसके बावजूद सरकार द्वारा इसपर अस्वीकारात्मक जवाब देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में रजिस्ट्री को बंद किया गया और यह किनके इशारे पर हुआ। जब वर्षों तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया चलती रही और सरकार को लगातार राजस्व मिलता रहा, तो अचानक इसे क्यों रोक दिया गया। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि रजिस्ट्री बंद होने से पहले तक जिन वर्षों में राजस्व प्राप्त हुआ, उसका पूरा विवरण सदन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। कहा कि रजिस्ट्री बंद होने से हजारों लोगों के जमीन संबंधी कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक और कानूनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार तुरंत तकनीकी बाधाओं को दूर कर रजिस्ट्री प्रक्रिया बहाल करे जिससे जनता को राहत मिले और राज्य के राजस्व को भी मजबूती मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, संकल्प पत्र जारी

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर महिलाओं, युवाओं, किसानों और रोजगार से जुड़े कई बड़े वादे किए हैं।

करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 का संगीत मुकाबला

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 के तहत बैटल सिम्फनी आयोजित, जिसमें छात्रों ने बॉलीवुड और वेस्टर्न गायन में शानदार प्रदर्शन किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत