जमशेदपुर के सिदगोड़ा में गैरेज में आग से कार और आॅटो जलकर राख

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के समीप स्थित एक गैरेज में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें और घना धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिसे देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैरेज में खड़ी एक कार और एक आॅटो में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की, जिसने देखते ही देखते दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलने लगे। आग के बढ़ते स्वरूप को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और सिदगोड़ा थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को गैरेज के अन्य हिस्सों और आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि, आग की चपेट में आने से गैरेज में खड़ी कार और आॅटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

बिष्टुपुर पार्वती घाट के पास 17 वर्षीय किशोर हथियार के साथ पकड़ा गया, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट के समीप पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर को हथियार के साथ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत