स्पेसशिप 2026 : जमशेदपुर में होगा इनोवेशन समिट, यंग माइंड्स के आइडिया को मिलेगी नई उड़ान

जमशेदपुर : बी.ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BACET) तथा इनोवेशन समिट–स्पेसशिप 2026 आयोजन समिति 18 जनवरी को जमशेदपुर इनोवेशन समिट आयोजित करोगी। यह कार्यक्रम शहर के युवा प्रतिभाओं को अपने आइडिया और इनोवेशन को सामने लाने का अवसर प्रदान करेगा।

समिट में कक्षा 8 से ऊपर के छात्र, पॉलिटेक्निक एवं डिप्लोमा विद्यार्थी, स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र, उद्यमी, फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागियों को किसी भी समस्या के समाधान से संबंधित मॉडल तैयार करना होगा जो मुख्यतः एआई और हार्डकोर टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडलों का मूल्यांकन एनआईटी जमशेदपुर और एनएमएल के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। शीर्ष पाँच टीमों को पुरस्कार के साथ-साथ उनके प्रोजेक्ट को धरातल पर लागू करने के लिए हर स्तर पर सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कई निवेशक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जो उत्कृष्ट मॉडलों को फंडिंग उपलब्ध कराएंगे।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आयोजन समिति प्रमुख व बीएसीटीई चेयरमैन डॉ. एसके सिंह ने कहा कि यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है जिसमें स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ एनआईटी जमशेदपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. केके सिंह, तारापोर स्कूल एग्रिको की प्रिंसिपल इशिता डे, राजेंद्र विद्यालय साकची की प्रिंसिपल अनिता तिवारी, राजेंद्र विद्यालय घुटिया की प्रिंसिपल खुशबू ठाकुर तथा स्टूडेंट कमेटी से अर्शलन मंज़र उपस्थित थे।

अमेरिका में स्टार्टअप से धूम मचाने वाले युवा उद्यमी होंगे शामिल

डॉ. एसके सिंह ने बताया कि समिट में विशेष तौर पर पांच युवा उद्यमी शामिल होंगे, जिनमें चार अमेरिका और एक बेंगलुरु में सफल स्टार्टअप संचालित कर रहे हैं। इनमें से चार जमशेदपुर के हुनरमंद युवा हैं, जो प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि किसी आइडिया को सफल स्टार्टअप में बदलने की प्रक्रिया में किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है तथा उनसे कैसे निपटा जा सकता है।

इस समिति में अमेरिका के ट्रू एटम के फाउंडर अभिषेक कुमार, फेसबुक के टेक लीड रंजन कुमार, अमेरिका के आई जुनून के फाउंडर वात्सल्य उपाध्याय, सिल्वर बिज़नेस सर्विसेज की फाउंडर सुधाकर कंडानाला और बेंगलुरु से क्लाइंट टेल और गोकैटल्स के को फाउंडर अभिजीत कुमार शामिल होंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेना के जवान से मारपीट, शराब नहीं दिलाने पर हमला

गम्हरिया में भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए रांची-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

जमशेदपुर/रांची : पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और हावड़ा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत