सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम टोंटे प्रखंड में चला रही अभियान, जागरूकता की कमी मुख्य वजह
चाईबासा : कुपोषित बच्चों की खोज अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के प्रभारी डॉ, जगन्नाथ हेंब्रम के नेतृत्व में पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया गया।
इस दौरान टोटो प्रखंड के विभिन्न गांव से 7 कुपोषित बच्चों को खोज निकाला गया । सभी बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र चाईबासा में भर्ती कराया गया है।
डा, हेंब्रम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषित बच्चों की संख्या में कुछ कमी आई है। हालांकि सुदूर जंगलों में अभी भी कुपोषित बच्चे हैं। ग्रामीण संसाधनों की कमी के कारण नहीं आ पाते हैं। यही कारण है कि कुपोषित बच्चों की खोज अभियान चला कर और गांव जा कर कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र ला कर इलाज़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी है। ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल शिविर लगाया जा रहा है और ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। कुपोषित बच्चों की खोज अभियान में कुपोषण उपचार केंद्र की एएनएम मघुमिता मित्रा, काउंसलर ज्योत्सना सिंह बेसरा,मो,राजा सेमत अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।
