ग्रेजुएट कॉलेज में B.Ed सत्र 2025 -27 का पढ़ाई शुरू, प्राचार्या ने छात्राओं को दिए टिप्स

जमशेदपुर : द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर के B.Ed विभाग में सत्र 2025 —27 का परिचय समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद सुचित्रा गुहा द्वारा स्वागत गान एवं कुल गीत गाया गया। छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि को गुलदस्ता द्वारा सम्मानित किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी थी। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को समय और अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए तथा उनकी बातों को समाज बहुत ही आदर पूर्वक अनुसरण करता है। इसीलिए शिक्षक को अपने आप में सुधार करने की आवश्यकता है और पहले उन्हें सभी बातों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में कोऑर्डिनेटर प्रो फरजाना नईम थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को प्रतिदिन समय – सारणी के अनुसार महाविद्यालय आना है। जल्द ही आप लोगों को आधार लिंक से उपस्थित कराया जाएगा।

आप लोग खुश किस्मत हैं, कि हमारे महाविद्यालय में आपका नामांकन हुआ है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि आप लोगों को सभी कक्षाएं समय- सारणी के अनुसार होगी। आप लोग क्लास में अनुशासन बनाए रखें और सभी लोग कॉलेज यूनिफॉर्म में आएंगे। अगर कोई समस्या है, तो विभाग को समय पर सूचित करें, ताकि आप लोगों को विभाग द्वारा सहयोग किया जा सके।

मंच का संचालन सुलेखा हांसदा एवं प्रियंका तिवारी ने किया. इस समारोह में कोऑर्डिनेटर प्रो फरजाना नईम, विभागाध्यक्ष डॉ डॉ विशेश्वर यादव, डॉ श्वेता बागडे, डॉ मीनू वर्मा, प्रो मोइत्री, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो दीपिका कुजूर, माधवी झा,सरिता गगरइ उपस्थित थी। छात्रा सुचित्रा गुहा, सुलेखा हंसदा, प्रियंका तिवारी, राखी कर्मकार, सुमन कुमारी, दीपाली पूर्ति, मुस्कान कुमारी, छात्राओं का मुख्य भूमिका रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

ओपी राजभर दबाव में बोलते हैं, उनके बयान निराधार: फखरुल हसन चांद

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर...

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत