सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुचाई थाना क्षेत्र के लोप्सो गांव स्थित जंगल में संचालित एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल के भीतर नकली और अवैध अंग्रेजी शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एक छापामारी दल गठित कर कुचाई थाना क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया गया। जैसे ही पुलिस टीम लोप्सो जंगल के बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां मौजूद 2 से 3 लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।

सशस्त्र बल के जवानों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन घना जंगल और झाड़ियों का फायदा उठाकर वे फरार होने में सफल रहे। पुलिस द्वारा मौके पर सर्च अभियान चलाने पर बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद हुई। इसमें प्लास्टिक की बोतलें और जार मिले, जिनमें लाल रंग का तरल पदार्थ भरा हुआ था। इसके अलावा 200 लीटर क्षमता के 8 नीले ड्रम में स्प्रिट भरा हुआ पाया गया।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च किया और सभी सामान को विधिवत जब्त किया गया. इस पूरे मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध कारोबार कब से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. एसडीपीओ ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत