बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जेएमए स्टोर्स में 12 लाख की चोरी का खुलासा, कंपनी के कर्मचारी ने दिया था घटना को अंजाम

8 लाख 91 हजार रुपये नकद बरामद , शेष राशि के लिए पुलिस कर रही लगातार छापेमारी

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जे. एम. ए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में हुई 12 लाख रुपये की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस चोरी की घटना को अंजाम किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कंपनी के ही एक कर्मचारी रवि रंजन ने दिया था।

यह चोरी 1 दिसंबर को ऑफिस परिसर में हुई थी, जहां अलमारी से नकद राशि गायब हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर संदेह एक कर्मचारी पर गहराया।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी कर्मचारी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 8 लाख 91 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। शेष राशि के बारे में भी पूछताछ जारी है।

जमशेदपुर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और शेष राशि की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है और कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरयू राय कप (सीजन-1) 11-12 अप्रैल को, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट...

जिले में 4.60 लाख ‘सीएम फोटो वाले झोले’ पहुंचे, जल्द शुरू होगा वितरण

जमशेदपुर। जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों के माध्यम से एक बार फिर लाभुकों के बीच झोला वितरण की तैयारी शुरू हो गई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत