पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के सचिव बने विश्वनाथ सिंह सरदार, टाटा स्टील के अधिकारी रह चुके

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के पटमदा कॉलेज जाल्ला के संस्थापक सदस्य एवं टाटा स्टील के अधिकारी रह चुके बोड़ाम प्रखंड के रूपसान गांव निवासी विश्वनाथ सिंह सरदार पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के नए सचिव बनाए गए हैं।

वह इस कॉलेज में शुरुआत के दिनों में 4 सालों तक शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं। इस संबंध में विश्वनाथ सिंह सरदार ने कहा कि 1984 में जब वह कॉपरेटिव कॉलेज में स्नातकोत्तर (अंग्रेजी) की पढ़ाई कर रहे थे तब शिक्षकों की कमी के कारण इंटर कॉलेज जाल्ला में अंग्रेजी का क्लास लेना शुरू किया जो 4 वर्षों तक चला।

जनवरी 1988 में जब टीआईएसएस मुंबई में एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई हेतु चयनित हुए तो यहां पढ़ाना छोड़ दिया। इसके बाद 1991 में टाटा स्टील में योगदान दिया। नवंबर 2019 में वीआरएस लेने के पश्चात 2021 से 2024 तक जनजातीय सलाहकार परिषद, झारखंड सरकार के सदस्य के रूप में सेवा दिए।

वह रूपसान गांव के घाटवाल भी हैं। पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में शासी निकाय के सदस्य चुने जाने के बाद गुरुवार को योगदान दिया और पद संभालते ही पिछले 8 माह से लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया गया। इससे शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

काकोली घोष का बड़ा दावा, बागी गुट में सांसदों की संख्या 22 पहुंची

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने रविवार को दावा किया कि उनकी अगुवाई वाले पार्टी के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत