आत्मनिर्भर भारत अभियान” के तहत भाजपा कदमा मंडल ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में गुरुवार को कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में कदमा बाजार क्षेत्र में एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ के संदेश को सशक्त रूप से जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने आम लोगों, दुकानदारों एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच पहुँचकर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन तथा राष्ट्रहित में आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी अपनाना केवल उत्पाद खरीदना नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय रोजगार को सशक्त बनाने का मार्ग है।

प्रदेश मंत्री नंद जी प्रसाद ने कहा कि विदेशी उत्पादों के अत्यधिक उपयोग से देश की पूंजी बाहर जाती है, जबकि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से स्थानीय उद्योग, छोटे व्यवसाय, स्टार्टअप, किसान एवं कुटीर उद्योग मजबूत होते हैं।

अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्वदेशी उत्पादों के लाभ बताए एवं दुकानदारों से Made in India उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।एवं जनता को Vocal for Local से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह अभियान पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग स्वदेशी के महत्व को समझें और राष्ट्र निर्माण में सार्थक भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत सिंह, सुधांशु ओझा, नंद जी प्रसाद, ब्रह्म देव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव,उज्ज्वल सिंह, रणजीत पंडित,संदीप पांडे एवं अन्य उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत