जमशेदपुर के मानगो में 11 केवी ट्रांसफ़ॉर्मर पर काम करने के दौरान मजदूर झुलसा, बिजली विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

जमशेदपुर। मानगो इलाके में गुरुवार दोपहर केबल बिछाने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना आजादनगर स्थित गांधी मैदान के पास 11 केवी ट्रांसफॉर्मर पर हुई, जहां काम के दौरान सक्रिय हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से बिहार के समस्तीपुर निवासी मजदूर राजू सैनी करंट की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घायल मजदूर को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मानगो स्थित गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, केबल बिछाने का कार्य वोल्टास कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा था और बिजली लाइन बंद करने की जिम्मेदारी बिजली विभाग की थी। लेकिन लापरवाही यह रही कि मौके पर मौजूद ट्रांसफॉर्मर से जुड़े दो फीडरों में से सिर्फ आजादनगर फीडर बंद किया गया था, जबकि कुंवर बस्ती फीडर चालू ही रहा। इसी सक्रिय लाइन में करंट प्रवाहित होने की वजह से यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और वोल्टास कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी काम से पहले संबंधित ट्रांसफॉर्मर से जुड़े सभी फीडरों की जांच और बिजली बंद करना जरूरी होता है, लेकिन विभागीय लापरवाही ने मजदूर की जान खतरे में डाल दी।

घायल राजू सैनी चार बच्चों का पिता है। स्थानीय लोगों ने सरकार, बिजली विभाग और ठेका कंपनी से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय अपनाए जाते, तो ऐसी दुर्घटना टाली जा सकती थी।-

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

झारखंड : खूंटी में गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज संचालक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) की अपहरण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत