जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कर दी युवक की हत्या

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर पीपल स्कूल के पीछे रहने वाले शेखर सांडिल की मंगलवार रात करीब 12:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

मृतक की बहन सरस्वती दास ने बताया कि जब वह रात में घर लौटी, तो उसने अपने भाई को घर के बाहर खून से लथपथ और अचेत अवस्था में गिरा हुआ पाया। उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से तत्काल सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शेखर को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और नजदीक से लगी गोली के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

चिकित्सकों के अनुसार, उसे बेहद करीब से गोली मारी गई थी, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी। शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग स्थल पर काम करता था और रोज की तरह रात में घर लौटा था। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शेखर का स्थानीय युवक राहुल सिंह और उसके एक साथी से पुराना विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कई बार कहासुनी और तनाव की स्थिति बन चुकी थी।

परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी रंजिश के कारण इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के कारण अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है और प्रशासन की ढिलाई अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवनगर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन के स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

सवाल यह भी उठ रहा है कि देर रात ऐसी सुनसान जगह पर अपराधियों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की बात कही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत