जमशेदपुर में टेल्को नर्सरी के मजदूरों ने आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व कई मांगों को लेकर दिया धरना

जमशेदपुर। टेल्को वर्कर्स कोआॅपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन मंगलवार को किया गया। धरना स्थल पर सोसाइटी के सचिव सहित प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

इस दौरान बताया गया कि पूर्व में भी सोसाइटी ने इन नर्सरी मजदूरों को उच्च न्यायालय में अपने स्थायी मजदूर के रूप में स्वीकार किया था। वर्ष 2010 में जब इन मजदूरों को फ्लोरा सोसाइटी को सौंपने का प्रयास किया गया था, तब भी दूबे के नेतृत्व में मजदूरों ने 18 दिनों का तालाबंदी आंदोलन किया था, जिसके बाद प्रबंधन को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा था। अब पुन: कंपनी फ्लोर सोसाइटी को इस कार्य में शामिल करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, मजदूरों की नियमित वेतनमान का भुगतान, उनकी सेवाओं का क्रोशिया भुगतान, ग्रेड के अनुसार वेतन निर्धारण तथा अटेंडेंस व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।

वार्ता के दौरान सोसाइटी सचिव ने सभी बिंदुओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए आने वाले सोमवार तक का समय दिया गया है। मजदूरों की ओर से कहा गया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक सभी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले मंगलवार से मजदूर अनिश्चितकालीन आंदोलन की राह पर जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन और टेल्को कोआप्रेटिव सोसाइटी की होगी। मौके पर युवा कांग्रेस के सनी सिंह, निखिल तिवारी, सुशील घोष, जगत सिंह सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर कोषागार की सख्त जांच, डीसी ने 5 साल के आवंटन-निकासी मिलान के दिए निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और रांची कोषागारों में फर्जी निकासी के मामलों के बाद अब जमशेदपुर कोषागार पर भी प्रशासन ने सख्ती...

पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप

पलाशबानी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आरोप लगे हैं, ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत