सावधान! आगे घना कोहरा और एक्सीडेंट संभावित क्षेत्र है… हाईवे पर 1 KM पहले ही NHAI भेज देगा अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नेशनल हाइवे उपयोगकतार्ओं की सुरक्षा बढ़ाने और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ मोबाइल आधारित सुरक्षा अलर्ट सिस्टम लागू करने के लिए समझौता किया है। इसके जरिए दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों, धुंध प्रभावित इलाकों, आवारा पशुओं वाले स्थानों और आपातकालीन मार्ग परिवर्तनों के पास पहुंचने पर यात्रियों को एसएमएस, व्हाट्सएप और उच्च प्राथमिकता कॉल के माध्यम से समय पर चेतावनी दी जाएगी। इसे एनएचएआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म ह्यराजमार्ग यात्राह्ण ऐप और हेल्पलाइन के साथ चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा। इससे नेशनल हाइवे पर यात्रा और अधिक सुरक्षित हो जाएगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इस सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को मोबाइल फोन पर पहले से चेतावनी दी जाएगी जब वे दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, आवारा पशुओं वाले इलाके, धुंध प्रभावित क्षेत्र या आपातकालीन मार्ग परिवर्तनों के पास पहुंचेंगे। अलर्ट एसएमएस, व्हाट्सएप और उच्च प्राथमिकता वाले कॉल के जरिए भेजे जाएंगे।

एनएचएआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ह्यराजमार्ग यात्राह्ण मोबाइल एप और आपातकालीन हेल्पलाइन 1033 के साथ इस सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से एकीकृत किया जाएगा। यह आॅटोमेटेड सिस्टम सभी जियो मोबाइल उपयोगकतार्ओं के लिए काम करेगा और उन्हें खतरे वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले सुरक्षित निर्णय लेने में मदद करेगा।

एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि यह पहल नेशनल हाइवे यात्रियों को समय पर भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे सुरक्षित ड्राइविंग कर सकेंगे। मुझे विश्वास है कि यह तकनीक-सक्षम रोड सुरक्षा प्रबंधन में नया मानक स्थापित करेगी।

रिलायंस जियो के अध्यक्ष ज्योतिंद्र ठाकुर ने कहा कि यह पहल जियो के व्यापक नेटवर्क का उपयोग कर समय पर सुरक्षा अलर्ट प्रदान करेगी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा और अधिक सुरक्षित और सूचित होगी।

उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक पायलट परियोजना कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत जोखिम क्षेत्र की पहचान और अलर्ट थ्रेशहोल्ड पर केंद्रित होगी। एनएचएआई दूसरे अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ भी भविष्य में ऐसे ही समझौते करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

= पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन, जलाशयों की स्थिति और लंबित योजनाओं पर अपर नगर आयुक्त से पूछे कई सवाल -कितने इलाके हैं जहां की जाती है...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत