बिहार विधानसभा में अलग-अलग अंदाज में दिखे विधायक, कोई ऑटो चलाकर पहुंचा, किसी के पैर में हवाई चप्पल


पटना। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार सदन पहुंचे विधायकों का रंग-ढंग भी अनोखा दिखा। टेकारी से राजद विधायक अजय दांगी खुद ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे। हालांकि, ऑटो का पास न होने के कारण उन्हें विधानमंडल की बाहरी गेट पर ही रोक दिया। विधायक अजय दांगी ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक ऑटो चलाया है, इसलिए वह ऑटो से ही पहले दिन सदन आए हैं। पहले दिन हवाई चप्पल पहनकर सदन आए।

उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़े साधारण कार्यकर्ता है, जिन्हें पार्टी ने टिकट देकर विधायक बनाया। हवाई चप्पल में बहुत सहज महूसस होता है, इसलिए पहनकर आए हैं। विधायक का दायित्व बड़ा है, जिसे पूरा करने का प्रयास होगा।

सहरसा से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने आईपी गुप्ता ने कहा कि विधायक बनकर एक संघर्ष खत्म हुआ है तो एक नया संघर्ष शुरू हो गया है। अब तांती पान समाज को आरक्षण दिलाने का संघर्ष है। विपक्ष का संख्या बल कम है, मगर मुद्दे कम नहीं हैं।

भूतपूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के बेटे और जदयू के टिकट पर पहली बार विधायक बने शुभानंद मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस सेवा भाव से काम करते आ रहे हैं, उसी सेवा भाव से काम करने का उद्देश्य लेकर सदन आया हूं।

आईपीएस की वर्दी छोड़कर भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने आनंद मिश्रा ने कहा कि वह यहां बिहार की जनता के प्रतिनिधि के रूप में आए हैं। गर्व है कि यह मौका मिला है। प्रशासनिक अधिकारी का जो अनुभव है, वह जनता के लिए काम करने में मदद करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला के चौका में एनएच-33 पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत कई गंभीर

सरायकेला के चौका क्षेत्र में एनएच-33 पर बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर की टक्कर में एक की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विक्रम शर्मा हत्याकांड में दुमका जेल कनेक्शन सामने आया, फरार आरोपियों पर ₹1 लाख का इनाम

जमशेदपुर : व्यवसायी विक्रम शर्मा की सनसनीखेज हत्या के दो महीने बाद भी इस मामले में शामिल मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत