जमशेदपुर के जुगसालाई बाटा चौक के समीप जेम्स दुकान में चोरी का उद्भेदन, रत्न समेत युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर : शहर के जुगसलाई थाना अंतर्गत बाटा चौक स्थित जेम्स दुकान में बीते शनिवार को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्वेदन करते हुए एक युवक अरबाज खान को गिरफ्तार कर चोरी किए हुए लगभग ढाई लाख के रत्न को बरामद कर लिया है।
बीते शनिवार को जुगसलाई थाना अंतर्गत बाटा चौक स्थित जेम्स शॉप में लाखो के कीमती पत्थर कर चोरी घटित हुई थी। मामला संज्ञान में आते ही जुगसलाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान जुगसलाई पंछी मोहल्ला निवासी अरबाज खान के रूप में की। उसे पार्वती शमशान घाट के पास लगभग दो से ढाई लाख के कीमती पत्थर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी देते हुए विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अरबाज खान पेशेवर अपराधी है। उसके ऊपर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामला दर्ज है।
उन्होंने बताया कि जुगसलाई पुलिस द्वारा महज 6 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से लगभग ढाई लाख के क़ीमती पत्थर को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
