प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर : पत्रकार सम्मेलन-सह सम्मान समारोह 22 दिसंबर को

पत्रकार गंगा प्रसाद कौशल, ध्रुव नारायण सिंह और राधे श्याम अग्रवाल के नाम पर इस वर्ष भी दिया जाएगा पुरस्कार

जमशेदपुर: जिला जनसंपर्क विभाग, पूर्वी सिंहभूम और प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसंबर को पत्रकार सम्मेलन-सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर “भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता” विषय पर विशेष परिचर्चा होगी, जिसमें केंद्रीय एवं राज्य के मंत्री तथा देश-प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अतिथि और वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

समारोह के दौरान दिवंगत पत्रकारों के परिजनों, वरिष्ठ पत्रकारों तथा कार्य-आधारित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस क्लब की साझेदार संस्थाओं और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। कोल्हान के तीनों जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—के पत्रकार इस आयोजन में शामिल होंगे।

प्रेस क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस बार भी भव्य रूप में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य-आधारित पत्रकारिता श्रेणी में हिस्सा लेने के इच्छुक वर्तमान में कार्यरत पत्रकार अपनी खबर, स्टोरी या विशेष रिपोर्ट प्रेस क्लब के ईमेल आईडी pressclubofjamshedpur2006@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और न्यूज़ पोर्टल से जुड़े प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।

प्रिंट मीडिया के प्रतिभागियों को प्रकाशित खबर का पीडीएफ या समाचार कतरन (प्रकाशन तिथि सहित) भेजना होगा। वहीं अन्य मीडिया के प्रतिभागियों को अपनी खबर का लिंक और स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराना होगा। फोटो आधारित स्टोरी भी स्वीकार की जाएगी.

प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी प्रविष्टि के साथ स्वयं का फ़ोटो, नाम, संस्थान का नाम और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से भेजना है। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर से 12 दिसंबर तय की गई है। 12 दिसंबर के बाद प्राप्त किसी भी प्रविष्टि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्राप्त खबरों को तीन श्रेणियों में विभाजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। पत्रकार गंगा प्रसाद कौशल, ध्रुव नारायण सिंह और राधे श्याम अग्रवाल के नाम से पहले की भांति इस वर्ष भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ तीन श्रेणियों के विजेताओं का चयन करेगा।

विशेष फोटो प्रदर्शनी –

कार्यक्रम में विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसके लिए झारखंड की संस्कृति, रहन-सहन, ग्रामीण परिवेश को दर्शाती तस्वीर स्वीकार की जाएगी. चयनित फोटो की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इसके लिए अलग से पुरस्कार दिए जाएंगे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किसान आत्महत्या रोकथाम को प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया

भुवनेश्वर, 12 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनरुद्धार और विभिन्न किसान-केंद्रित पहलों के...

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत