चाईबासा सदर अस्पताल में आठ तेढ़े-मेढ़े बच्चों के पैर की हुई जांच, सभी का होगा आपरेशन

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा सदर अस्पताल के ओपीडी में बच्चों के तेढ़े-मेढ़े पैर को दुरुस्त करने के लिए विशेष शिविर लगाया गया । जिसमें आठ बच्चों की जांच की गई है। सभी बच्चों को जांच के बाद ऑपरेशन लाइफ पाया गया है। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गणेश बिरूली के साथ अमेरिका के क्लबफूड विशेषज्ञ बुरूथ ने भी बच्चों की जांच की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर भारती मिंज भी उपस्थित थीं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल एवं आंगनबाड़ी में जांच के बाद पाए गए बच्चों को सदर अस्पताल लगाकर जांच कराया गया। जिन बच्चों को ऑपरेशन लाइक पाया गया है,उन सभी बच्चों का ऑपरेशन अमेरिका के विशेषज्ञ बुरूथ के द्वारा सदर अस्पताल में ही किया जाएगा। आॅपरेशन के बाद सभी बच्चे चलने लायक बन जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बुरूथ के द्वारा अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गणेश बिरूली को प्रशिक्षण भी दिया है। अब हर शनिवार को विशेष शिविर लगाकर तेढे मेढे पैर वाले बच्चों की जांच के साथ ऑपरेशन भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से हर शनिवार को तेढे मेढे पैर वाले बच्चों को सदर अस्पताल ला कर जांच और आपरेशन कराने की अपील की है।अमरीका के विषेशज्ञ बुरूथ ने बताया कि डा,गणेश बिरूली को जांच और आपरेशन के सभी प्रशिक्षण दे दिया गया है।अब हर शनिवार को डा,बिरूली के द्वारा ही जांच और आपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार,जिला समन्वयक मनीषा कुमारी और बंकिमचंद्र प्रघान उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली: ज्योति नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइकोट्रॉपिक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। नशीले और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की ज्योति...

बिहार : बांस से लदे कंटेनर के गुप्त तहखाने से 350 कार्टन विदेशी बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

दिलीप घोष का ममता पर तंज, बोले- संकट में कोर्ट जाती हैं लेकिन फैसले नहीं मानतीं

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर...

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। यह घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत